Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्र ने सेतुसमुद्रम पर सुप्रीमकोर्ट से 4 सप्ताह की मोहलत मांगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विवादित सेतुसमुद्रम परियोजना पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से चार सप्ताह की मोहलत मांगी। इस परियोजना को भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच नौपरिवहन की सुविधा का सूत्रपात करने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन विगत दिनों केंद्र सरकार ने संसद में एक बयान में इस परियोजना को रोकने की बात कही थी।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर कर इस मुद्दे पर सुनवाई खत्म करने का अनुरोध किया था। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिनाकी आंनद ने गुरुवार को सुब्रह्मण्यम की याचिका पर सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध करते हुए सेतुसमुद्रम परियोजना पर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा।

सुब्रह्मण्यम ने सेतुसमुद्रम परियोजना को शीर्ष अदालत में यह कहते हुए चुनौती दी थी कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा ‘राम सेतु’ परियोजना स्थल पर ही है, जिसका निर्माण भगवान राम की सेना ने पाक जलडमरूमध्य से होते हुए श्रीलंका जाने के लिए किया था। उन्होंने इसे राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देने की भी मांग की है।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending