Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कासगंज में 2 दिन बाद भी जारी है हिंसा, कमिश्नर बोले- नहीं लगेगा कर्फ्यू

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के बाद से शुरू हुई हिंसा ने अबतक थमने का नाम नहीं लिया है। यहां शनिवार को भी उपद्रवियों ने शहर में कई जगह आगजनी की घटनाएं की और माहौल बिगाड़ने की साजिशें रची।

इतना ही नहीं बल्कि आज आज सुबह भी उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी। अभी तक इस मामले में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image result for कासगंज

इस मामले के फैलने के बाद पूरी पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीँ इसपर अलीगढ़ रेंज के कमिश्नर का कहना है कि यहां कर्फ्यू वाली स्थिति है ही नहीं। उन्होनें कहा, ‘जान-माल का नुकसान ही नहीं है तो कर्फ्यू क्यों लगाया जाये।’जबकि इस हिंसा में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई है, तो वहीँ कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

Related image

ये है पूरा मामला-

कासगंज में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने बाइक पर निकली तिरंगा यात्रा पर पथराव किया जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। कासगंज के जिला अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा की कोई परमीशन नही ली गयी थी।

Image result for कासगंज

 

 

 

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending