Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

काबुल : मस्जिद में आईएस के हमले में 12 की मौत

Published

on

Loading

काबुल, 25 अगस्त (आईएएनएस)| अफगानिस्तान की राजधानी में शुक्रवार को शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट व सशस्त्र हमले में दो हमलावरों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई व 23 अन्य घायल हो गए।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद में जमा थे। इसी दौरान खैरा खाना स्थित इमाम जमान मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इसके बाद कई हमलावरों ने मस्जिद पर हमला किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम पांच महिलाओं सहित दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हैं और 23 अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दो हमलावरों को पुलिस बल ने मार गिराया और हालात नियंत्रण में हैं।

आईएस समूह की समाचार शाखा अमाक ने कहा कि आईएस आतंकवादियों ने मस्जिद पर ‘कमांडो’ हमला किया है।

अफगानिस्तान में शुक्रवार को हुआ हमला बड़े हमलों में से एक है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को अफगानिस्तान के लिए नई रणनीति अपनाने की घोषणा के बाद हुआ है। इसमें ज्यादा अमेरिकी सैनिक भेजने की योजना है। अफगान सरकार ने इसका स्वागत किया है जबकि तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान अमेरिकी सैनिकों की कब्रिस्तान में बदल जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending