Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तानी, लश्कर से जुड़े हैं तार

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल रहे जिस आतंकवादी को पकड़ा गया है, वह पाकिस्तानी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंवादी की पहचान कासिम खान के रूप में की गई है। वह आंतवादी संगठन, लश्कर-ए तैयबा(एलईडी) से संबद्ध है और पाकिस्तान में गुजरांवाला का रहने वाला है।

कासिम, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार सुबह बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल था। हमले में दो जवान शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए। हमलावर बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद एक गांव की तरफ भाग गए, जहां उन्होंने तीन लोगों को बंधक बना लिया। सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया, बंधकों को मुक्त करा लिया और पाकिस्तानी आतंवादी को हिरासत में ले लिया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending