Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कश्मीरियों की सियासी लड़ाई में सहायता करते रहेंगे : पाक सेना प्रमुख

Published

on

पाक आर्मी, पाकिस्तान, कमर जावेद बाजवा, एलओसी, कश्मीर

Loading

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाक सेना प्रमुख ने कहा है कि उनका देश और सेना कश्मीरियों की सियासी लड़ाई में उनकी मदद करता रहेगा। कमर जावेद बाजवा ने रविवार को लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी का दौरा किया।

पाक आर्मी, पाकिस्तान, कमर जावेद बाजवा, एलओसी, कश्मीर

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना के अफसरों से मुलाकात भी की। बता दें कि भारत ने हमेशा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है।

कमर जावेद बाजवा रविवार को एलओसी के हाजी पीर सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने बॉर्डर के हालात का जायजा लिया और वहां तैनात पाकिस्तानी सेना से मुलाकात की।
बाजवा ने इसके बाद सैनिकों के सामने भाषण  भी दिया। पाक आर्मी चीफ ने भारत पर सीजफायर वॉयलेशन का आरोप लगाया। बाजवा ने सैनिकों से कहा- बॉर्डर पर आपको किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्‍तान आर्मी चीफ ने कहा- भारत कश्मीर में स्टेट स्पॉन्सर टेरेरिज्म को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन पाकिस्तान कश्मीरियों की सियासी लड़ाई को पहले की तरह सपोर्ट करना जारी रखेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending