Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कलाम का पार्थिव शरीर नई दिल्ली लाया जा रहा

Published

on

Loading

शिलांग| पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह वायु सेना के विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा रहा है। उनका सोमवार शाम यहां एक व्याख्यान के दौरान तबियत बिगड़ जाने के बाद निधन हो गया था।

कलाम के पार्थिव शरीर के साथ मेघालय के राज्यपाल वी. शन्मुघनाथन, गृह मंत्री रोशन वार्जरी, विधानसभा अध्यक्ष अबु ताहर मंडल और नागरिक रक्षा एवं होम गार्ड के महानिदेशक आर.के. शर्मा भी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शिलांग से उनका पार्थिव शरीर वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से गुवाहाटी हवाई अड्डे पर ले जाया गया, जहां से इसे वायु सेना के विशेष विमान सी-130 से नई दिल्ली ले जाया जाना है।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का सोमवार को रात 7.45 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह शिलांग स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों को ‘लिवबल प्लैनट’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बेतानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कलाम को शाम सात बजे अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल की चिकित्सक ए.एम. खरबामन ने एक बयान में कहा, “उन्हें आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। जिस वक्त उन्हें यहां लाया गया था, उनकी सांस नहीं चल रही थी, धड़कन भी नहीं थी और रक्तचाप मापने की स्थिति में नहीं था।”

उन्होंने बताया कि कलाम को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

इस बीच, मेघालय की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में मंगलवार को राज्य में अवकाश की घोषणा की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending