Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक में भारी बारिश

Published

on

बेंगलुरू,कर्नाटक,दक्षिण-पश्चिम मानसून,मौसम वैज्ञानिक,सेल्सियस

Loading

बेंगलुरू | कर्नाटक में मंगलवार को कई जगहों पर भारी बारिश हुई। पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर मूसलधार बारिश हुई।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से अधिक समय से मलनाड क्षेत्र में भारी बारिश होने से राज्य में बांधों तथा जलाशयों का जल स्तर बढ़ गया है और नदियां उफान पर हैं। मौसम वैज्ञानिक ने राज्य के अधिकांश तटीय तथा दक्षिणी हिस्सों और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। अधिकारी ने कहा कि मौसम वैज्ञानिक ने बेंगलुरू में बदली छाने और एक या दो फुहारें पड़ने के आसार जताए हैं। वहीं, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बेंगलुरू में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending