Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक में बंद का मिलाजुला असर

Published

on

Loading

बेंगलुरु, 12 जून (आईएएनएस)| कर्नाटक में सोमवार को कन्नड़ संगठनों के संघ द्वारा बुलाए गए बंद का सामान्य जनजीवन पर मिलाजुला असर रहा। राजधानी बेंगलुरु में जहां सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे, जबकि कुछ सिनेमाघरों ने अपने सुबह के शो को स्थगित करने का निर्णय लिया।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) की बस सेवाएं हमेशा की तरह संचालित रहीं।

बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) की मेट्रो रेल सेवाएं संचालित रहीं। पुलिस ने शहर के बस और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

कर्नाटक रक्षण वैदिके के अध्यक्ष प्रवीण शेट्टी ने पत्रकारों से यहां कहा, हम सरकार से किसानों की कर्जमाफी और कोलार और चिकबल्लापुर जिलों में जल की आपूर्ति चाहते हैं। जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

आंदोलकारियों ने टॉउन हाल से कर्नाटक विधानसभा के लिए एक रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बीएमटीसी बसों में भरकर, उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गई।

आंदोलनकारी अपनी मांगों के समर्थन के लिए विधानसभा को घेरना चाहते थे।

दक्षिण कर्नाटक के चिकबल्लापुर और कोलार जिलों में यह बंद पूरी तरह से रहा। आंदोलनकारियों ने बेंगलुरु जा रही एक कार को रोका, जिसमें आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामराव के प्रपौत्र तारक मौजूद थे।

उनके वाहन को कोलार जिले में श्रीनिवासपुर क्षेत्र में कुछ समय के लिए रोका गया। कुछ मिनटों बाद आंदोलनकारियों ने उन्हें जाने दिया।

उत्तरी कर्नाटक के हब्बाली और र्नगुड लगभग बंद रहे। आंदोलनकारियों ने उत्तरी-पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बसों को रोकने के लिए एक मानवीय श्रृंखला बनाई।

इस बंद के कारण मैसूर में सामान्य जनजीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Continue Reading

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending