Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कटियार ने जपा राम नाम, बोले- जैसे मस्जिद गिराई वैसे ही मंदिर बनाएगी ये सरकार

Published

on

Loading

vinay Katiyarफैजाबाद। भाजपा नेता विनय कटियार ने एक बार फिर से राम मंदिर के मुद्दे को हवा दी है। एक चुनावी जनसभा के दौरान कटियार ने कहा कि जैसे बाबरी ढांचे को गिराया गया ठीक उसी तरह ये सरकार मंदिर का निर्माण कराएगी। भाजपा नेता ने राम मंदिर का विरोध करने वालों को अराजक बताया।

यूपी के चुनावी मौसम में मंदिर और धर्म के नाम पर वोटरों की गोलबंद करने को कोशिश जारी है। इसी के तहत फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने भडक़ाऊ बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर का सपना तभी मुमकिन होगा जब आप वोट देकर बीजेपी को सत्ता दिलाएंगे। विनय कटियार यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर नहीं चाहने वाले अराजक तत्व हैं और और ऐसे लोग देश को बुरी तरह तबाह और बर्बाद कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर तीन तरीके से बन सकता है। पहला कोर्ट, दूसरा बातचीत और तीसरा संसद में कानून बनाने के जरिए। कटियार ने कहा कि वे जनता को भरोसा दिलाते हैं कि राम मंदिर मोदी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा। यूपी की जनता से वोट की झोली भरने का अनुरोध करते हुए कटियार ने दलील दी कि संसद में कानून के जरिए मंदिर बनाने कि लिए ये जरूरी है कि बीजेपी का राज्यसभा में बहुमत हो और इसके लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जितना जरूरी है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending