Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा महिला स्वयं सहायता समूहों को देगा 1000 करोड़ रुपये कर्ज

Published

on

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, नोटबंदी, महिला, ऋण, प्रधानमंत्री

Loading

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, नोटबंदी, महिला, ऋण, प्रधानमंत्री

                            naveen-patnaik

भुवनेश्वर | ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष महिला स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा बढ़ाकर एक हजार करोड़ रुपये कर देगी। मुख्यमंत्री ने एक राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों के लिए क्रेडिज लिंकेज 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। यह महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थित सुधारने में मदद करेगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की आय इस वर्ष दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वयं सहायता समूहों को एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रही है।

मिशन शक्ति कार्यक्रम की सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि योजना में 50 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं और इसने गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।

केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम से महिलाओं को परेशानी का सामना करने के बारे में यह बताते हुए कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाल की दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी दी है।
 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending