Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऐसी टिप्पणी कर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मोल ले लिया नया बवाल!

Published

on

Loading

Kiren_Rijijuनई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू एक नए विवाद में फंस सकते हैं। उनके मुताबिक़ हिंदुओं की आबादी इसलिए घट रही है कि वो धर्म परिवर्तन नहीं कराते। रिजिजू का बयान वर्तमान चुनावी दंगल में ध्रुवीकरण को हवा देने वाला साबित हो सकता है

रिजिजू ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी घट रही है क्योंकि हिंदू कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते। भारत के पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और वे शरण के लिए भारत में आते हैं। भारत एक सहिष्णु देश है। हालांकि रिजिजू ने यह ट्वीट अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उस आरोप का जवाब देते हुए किया था जिसमें कहा गया था कि भाजपा सरकार अरुणाचल प्रदेश को हिंदू राज्य में परिवर्तित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह बयान कि पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश को एक हिंदू राज्य में बदल रहे हैं, बहुत ही गलत बात है। कांग्रेस के लोग ऐसा गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे हैं?

उनके इस ट्वीट के जवाब में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदउद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया कि किरण रिजिजू को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे सभी भारतीयों के मंत्री हैं, केवल हिंदुओं के नहीं।

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending