Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एग्जिट पोल : पंजाब में कांग्रेस व आप में कांटे की टक्कर

Published

on

पंजाब विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी, एग्जिट पोल,

Loading

नई दिल्ली | पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाने के लिए किए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, हालांकि कांग्रेस को कुल मिलाकर बढ़त मिलती दिख रही है।

पंजाब विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी, एग्जिट पोल,

सीएनएन न्यूज18-ग्रैमनर के अनुमान के मुताबिक, पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में आम आदमी पार्टी (आप) को 57, कांग्रेस को 53 और सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को 59-67 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 41-49 सीट, अकाली-भाजपा गठबंधन को 5-13 सीट जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाती दिख रही हैं।

आजतक-सिसेरो के अनुमान के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं।

इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को 55-55 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस व आप को 54-54 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 9 सीटें मिलने की बात कही गई है।

 

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending