Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आपत्तियों के बावजूद एक फरवरी को ही पेश होगा बजट, अधिसूचना जारी

Published

on

Loading

Parliament house in New Delhi on July 24th 2015. Express photo by Ravi Kanojia.नई दिल्ली। शनिवार को सरकार की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है कि बजट तय समय पर ही पेश किया जाएगा। विपक्ष की आपत्ति का भी सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। सरकार का इस मामले में कहना है कि इस बजट का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। एक फरवरी को बजट पेश करने से एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में नये प्रावधानों को अमल में लाया जा सकेगा।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पूर्व बजट पेश किए जाने पर विभिन्न दलों की आपत्ति के बावजूद संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इस संबंध में शनिवार को आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 जनवरी को राज्यसभा और लोकसभा की बैठक आहूत की है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सत्र 12 अप्रैल को समाप्त होगा और यह सरकारी कामकाज पर निर्भर करेगा। सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किए जाने के साथ होगी। उसी दिन आर्थिक समीक्षा भी पेश की जाएगी।

आम बजट एक फरवरी को पेश होने की संभावना जताई जा रही है। इस साल अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा समाप्त की जा रही है। रेलवे संबंधी बजट प्रावधान आम बजट में ही शामिल होगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending