Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक देश ऐसा भी, मुस्लिमों को कुरान और नमाज की चटाई रखना किया बैन

Published

on

Loading

बीजिंग। चीनी अधिकारियों ने देश में रह रहे मुस्लिमों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। चीनी अधिकारियों ने कथित तौर पर शिनजियांग के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मुसलमानों के खिलाफ अपना अभियान चलाया है। चीन सरकार ने अपने देश के मुसलमानों को अपने नमाज की चटाई और कुरान की प्रतियां सौंपने का आदेश दिया है।

चीन के मुस्लिमों का कहना है कि उनसे नमाज पढऩे की चटाई और कुरान पुलिस को सौंपने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें सजा भुगतने को भी कहा गया है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि कुरान में चरमपंथ को बढ़ावा देने वाली सामग्री है।

अधिकारियों ने कहा है कि ‘या तो वे कुरान हमें सौंप दें नहीं तो कठोर दंड के लिए तैयार रहें।’ अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक चेतावनी दी गई है कि अगर बाद में चटाई और कुरान पाई गई तो गंभीर सजा दी जाएगी। पिछले सप्ताहह कशगर, होतन अन्य क्षेत्रों से भी इसी तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं। यूएस द्वारा संचालित रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, सभी उईगर मुस्लिमों को सूचित किया गया है कि कुरान, नमाज और उन सभी चीजों को अपने हाथों से सौंपे जो धर्म से जुड़े हैं।

बता दें कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2016-2017 में जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि बीजिंग सरकार अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार कर रही है। उनकी धार्मिक आजादी को छीना जा रहा है। चीन में उईगर मुसलमानों और हान चीनी समुदाय के बीच 2009 से संघर्ष चल रहा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending