Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एंग्री इंडियन गोडेसेस’ पुरुषों पर प्रहार नहीं :पैन नलिन

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्म निर्माता पैन नलिन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘एंग्री इंडियन गोडेसेस’ पुरुषों को नीचा नहीं दिखाती, बल्कि यह नारीत्व की प्रशंसा करती है। फिल्म के मुख्य किरदारों में केवल महिलाएं हैं। फिल्म के ट्रेलर के अनावरण के मौके पर नलिन ने कहा फिल्म पुरुषों की आलोचना नहीं करती। फिल्म में कई पुरुष भी हैं। इसमें एक प्रेम कहानी भी है और इसमें महिलाओं और नारीत्व की प्रशंसा की गई है।

नलिन ने कहा आप भारत में किसी भी लड़की से बात करके देखें दस-पंद्रह मिनटों में ही आप उनकी परेशानियों के बारे में जान जाएंगे या जान जाएंगे कि वे किसी बात से नाराज या दुखी हैं। अगर सात-आठ लड़कियां इकठ्ठी हो जाएं तो जाहिर है कि वे अपने मुद्दों के बारे में ही बात करेंगी। विवाद के बारे में पूछे जाने पर नलिन ने कहा मुझे लगता है कि जोखिम के बिना कभी बदलाव संभव नहीं हुआ है। अगर हमें यह करना है तो हमें इससे हर हाल में लड़ना ही होगा। नलिन ने कहा फिल्म निर्माण के लिए हमें हर मसले में लड़ना पड़ा है। फिल्म के लिए पैसा जुटाने से लेकर उसके प्रदर्शन तक हर मामले में हमें संघर्ष का सामना करना पड़ा है।

फिल्म सात लड़कियों की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि इसकी एक किरदार फ्रीडा अपनी खास सहेलियों को अपनी शादी की घोषणा के लिए आमंत्रित करती है, लेकिन बाद में यह एक रोमांचक बैचलरेट पार्टी में तब्दील हो जाता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव लिए इस फिल्म में रोमांच, उलझन और कई परेशानियों के बीच कहानी आगे बढ़ती है और इन परेशानियों के बीच सातों लड़कियां ‘एंग्री इंडियन गोड्डेसेस’ यानी रोष से भरी भारतीय देवियां बन जाती हैं। फिल्म में संध्या मृदुल, सारा-जेन डायस, तन्निष्ठा चटर्जी, अमृत मघेरा, राजश्री देशपांडे, पवलीन गुजराल और अनुष्का मनचंदा शामिल हैं| नलिन ने कहा कि बिना किसी गंभीर संदेश के यह एक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending