Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋतिक नृत्य के भगवान : टाइगर श्रॉफ

Published

on

मुंबई,युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ,ऋतिक रोशन,एबीसीडी

Loading

मुंबई | युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि वह नृत्य के भगवान हैं। कई लोग टाइगर की नृत्य शैली की तुलना ऋतिक की शैली से करते हैं, लेकिन वह खुद किसी भी तरह की तुलना में यकीन नहीं रखते।

टाइगर ने कहा, “जहां तक तुलना का सवाल है, यह एक बड़ी प्रशंसा है। लेकिन मेरा यकीन कीजिये, वह (ऋतिक) नृत्य के भगवान हैं।” उन्होंने एबीसीडी 3 में उनके काम करने की अटकलों को भी खारिज किया। यहां ‘प्लेनेट फैशन’ के लांच पर मौजूद टाइगर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, “एबीसीडी एक सफल फिल्म श्रृंखला है। लेकिन मुझे कभी एबीसीडी-3 की पेशकश नहीं की गई।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending