Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऋचा ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा गुरुवार को 28 साल की हो गईं। लेकिन जन्मदिन की पार्टी उन्होंने बुधवार को ही कुछ सेलेब्रिटी दोस्तों के साथ मनाई। ऋचा की जन्मदिन की पार्टी में बुधवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप, कुणाल कोहली, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेता अली फजल, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री निमरत कौर जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

ऋचा की पार्टी में शामिल हुई हस्तियों ने ट्विटर पर जश्न का अनुभव साझा किया, जबकि कुछ हस्तियों ने पार्टी में शामिल न होने के लिए ट्विटर पर अफसोस जताया।

निमरत ने ट्विटर पर लिखा, “शानदार रात रही। आपको पता ही न चल पाए कि कब तस्वीरें ली गईं। हैप्पी बर्थडे ऋचा।”

कोहली ने लिखा, “पार्टी में दोस्तों अनुराग कश्यप, सुधीर मिश्रा, निहारिका भसीन खान के साथ वक्त अच्छा गुजरा।”

अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिय।”

ऋचा को अपने जन्मदिन की पार्टी में काले रंग के शानदार लिबास में देखा गया।

ऋचा जल्द ही भट्ट की अगली फिल्म ‘कैबरे’ में नजर आएंगी। फिल्म में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने भी काम किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending