Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उमर फयाज : ‘जिनकी हिफाजत की कसमें खाई थी वो ही मेरे खूनी निकले’

Published

on

शहीद लेफ्टिनेंट, उमर फ़याज़, कश्मीर, शोपियां, वीडियो,

Loading

 

नई दिल्ली। कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों का निशाना बने युवा लेफ्टिनेंट उमर फ़याज़ पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उमर फ़याज़ कश्मीरियों से सवाल करते हैं…

बताइए यहां (कश्मीर घाटी में) बुरहान वानी रहेगा या फिर उमर फ़याज़… यहां से डोलियां उठेंगी या जनाज़ा निकलेगा…?  वीडियो में किसी दूसरे व्यक्ति ने अपनी आवाज दी है।

 छुट्टियों पर घर आये एक युवा सैन्य अधिकारी की शोपियां जिले में आतंकवादियों ने अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इससे नाराज लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा अधिकारी यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

 अधिकारियों ने कहा कि कुलगाम जिले के सुरसोना गांव के रहने वाले 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज यहां से करीब 74 किलोमीटर दूर बाटपुरा में अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने गये थे।

बीती 9 मई को करीब 10 बजे आतंकवादियों ने उन्हेंब अगवा कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि गोलियों से छलनी उनका शव बुधवार (10 मई) को सुबह हरमैन इलाके में उनके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला था।

 क्या कहा गया है वीडियो

 ‘मैं उमर फैयाज, ये मेरी मां जमीला है..लेकिन ये क्यों रो रही है। ये रो रही है क्योंकि अब मैं जिंदा नहीं हूं। मुझे मार दिया गया है..मेरा कसूर सिर्फ इतना था कि मैं कश्मीरी होकर भी एक हिंदुस्तानी था। मेरी बहन की शादी होनी थी उसने कहा भाई शादी में जरूर आना। यहां मेरे आने की खबर कश्मीर के दुश्मनों तक पहुंच गई। कुछ हथियार बंद नकाबपोश मेरी बहन के सामने ही मुझे खींच ले गए और अगले दिन गोलियों से छलनी मेरा शरीर शोपियां के हरमन चौक पर मिला। मेरी शहादत के जिम्मेदार ना तो पाकिस्तानी थे ना ही हिंदुस्तानी..वो मेरे अपने कश्मीरी थे। जिनकी हिफाजत की कसमें खाई थी वो ही मेरे खूनी निकले। मेरी मौत के जिम्मेदार कश्मीरियत के दुश्मन हैं। ये इस बात को नहीं जानते कि यहां एक उमर फैयाज नहीं है..ये घाटी फैयाजों की टोली है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending