Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उबेर दुष्कर्म मामले में कैब चालक दोषी करार

Published

on

Loading

नई दिल्ली |  दिल्ली में मंगलवार को एक अदालत ने चर्चित उबेर दुष्कर्म मामले में कंपनी के ड्राइवर शिव कुमार यादव को दोषी करार दिया। उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर, 2014 की रात एक महिला कार्यकारी ने दिल्ली के इंद्रलोक स्थित अपने घर जाने के लिए एप्लीकेशन सर्विस के जरिए उबेर कैब कंपनी की एक कार किराए पर मंगवाई थी। उसी दौरान चालक ने कैब में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर शिव कुमार यादव कैब को एक निर्जन स्थान पर ले गया था और वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उबेर चालक को दुष्कर्म और अन्य मामलों में दोषी करार दिया। इस मामले में अदालत ने 13 जनवरी को चालक के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और एक महिला का जीवन खतरे में डालने सहित अन्य गंभीर आरोप तय किए थे।

 

 

 

 

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending