Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : 7000 से ज्यादा किसानों को मिला कर्जमाफी प्रमाणपत्र

Published

on

Loading

लखनऊ, 17 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 7574 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद 5 सितंबर को जिलों में प्रभारी मंत्री कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के लिए कर्जमाफी योजना शुरू कर सरकार ने किसानों का सम्मान लौटाने का काम किया है।

लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही योगी ने इस योजना की शुरुआत की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा सुरेश खन्ना, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद थे।

योगी ने कहा, हम किसानों की आय को दोगुना करेंगे। हमने यूपी कैबिनेट में पहला निर्णय किसानों के लिए किया। केंद्र सरकार के अनुरूप योजना बनाई। पहले किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पाते थे। खाद के दामों को पीएम मोदी ने कम किया। 70 लाख से अधिक किसानों का वेरिफिकेशन हो चुका है।

उन्होंने कहा, ये कर्जमाफी किसान पर उपकार नहीं, किसान का सम्मान है। 15 सालों में जाति की राजनीति हुई है, लेकिन हमने यूपी के 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का फैसला किया है।

योगी ने कहा, किसानों के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य है। आलू किसानों को राहत के लिए मंडी शुल्क से मुक्त किया गया। हमने किसानों का सम्मान वापस लौटाया है।

Continue Reading

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending