Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ/अमरोहा| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के कुंदर्की थाना क्षेत्र के मझुली इलाके में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टाटा मैजिक में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सभी अमरोहा के रहने वाले थे और सत्संग से लौट रहे थे। हादसे में चार अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending