Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र विधानसभा चुनाव : पहले दो घंटे में 11 फीसदी मतदान

Published

on

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, पहले दो घंटे में 11 फीसदी मतदान

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत सात जिलों की 49 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पहले दो घंटों के भीतर लगभग 11 फीसदी वोटिंग की खबर है। सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सांसद योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर से मतदान किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, पहले दो घंटे में 11 फीसदी मतदान

उप्र में छठे चरण का मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी छठे चरण में पहले दो घंटे के भीतर लगभग 11 फीसदी मतदान होने की खबर दी है। सभी जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

उप्र में छठे चरण का मतदान जारी

उन्होंने बताया कि पहले दो घंटों के भीतर आजमगढ़ में 10़.95, बलिया में 10.93 प्रतिशत, देवरिया में 9.91 प्रतिशत, गोरखपुर में 10.42 प्रतिशत, कुशीनगर में 11.71 प्रतिशत, महाराजगंज में 11.60 प्रतिशत और मऊ में 12.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- मणिपुर चुनाव : पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी

उन्होंने बताया कि इस चरण के तहत 1,72,46,410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 9460597 पुरुष, 7784831 महिलाएं व 982 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। छठे चरण की 49 सीटों में से नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.72 करोड़ मतदाता करेंगे।

इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया शामिल हैं। 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट पर सबसे ज्यादा 23 तथा आमजगढ़ व गोहना सीट पर सबसे कम सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात, कांग्रेस ने चार और दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी।

छठे चरण में मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश पांडेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर दरियागंज से व पूर्व नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है, जबकि नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending