Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में 22 लाख कर्मियों को दीवाली से पहले मिलेगा वेतन

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 22 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को धनतेरस से पहले ही वेतन और दीवाली का बोनस देने का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य के वित्त आयुक्त और प्रमुख सचिव वित्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने यह आदेश दिया है। प्रमुख सचिव वित्त ने यह आदेश उप्र सचिवालय संघ द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद दिया है। ज्ञापन में कहा गया था कि हिंदू समुदाय का त्योहार धनतेरस, दीवाली से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। धनतेरस 28 अक्टूबर को है। 29 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है। 30 अक्टूबर को दीवाली है। पहली नवंबर को गोवर्धन पूजा व चित्रगुप्त जयंती है और दो नवंबर को भाईदूज है।

ज्ञापन में कहा गया था कि महीने के अंतिम दिनों में पड़ने वाले इन त्योहारों एवं बैंक अवकाशों के कारण त्योहारों से पहले वेतन भुगतान न होने पर अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के समक्ष समस्या उत्पन्न होगी, क्योंकि सामान्य स्थिति में दो नवंबर के बाद ही कर्मचारियों को वेतन मिल सकेगा।

संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने प्रमुख सचिव वित्त से इन त्योहारों के मद्देनजर कर्मचारियों को 27 अक्टूबर से पहले वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया था, ताकि कर्मचारी सभी त्योहार खुशी पूर्वक मना सकें।

प्रमुख सचिव वित्त पांडेय ने संघ के ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही 27 अक्टूबर से पहले वेतन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending