Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अब छठ पर भी छुट्टी मनाएगा यूपी

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने 17 नवंबर को छठ पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस आदेश के बाद सूबे में मंगलवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई। इसके बाद सरकार की ओर से छठ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार के ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय कार्य-सप्ताह लागू है, वहां मंगलवार के अवकाश के एवज में शनिवार 21 नवंबर को कार्य दिवस रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले माह ही देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर नया सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्टियों का ऐलान भी इसी साल किया गया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में शुरू की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी सत्ता में आने पर सरकार ने निरस्त कर दी थी, लेकिन इस साल इस दिन को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending