Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आजम ने दिया बेतुका बयान, पेरिस हमले को बताया एक्शन का रिएक्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के पेरिस अटैक पर विवादित बयान दिया है। आजम ने पेरिस पर हुए आतंकी हमले को एक्शन का रिएक्शन करार दिया है। उन्होंने कहा कि रिएक्शन कहां से हो रहा है ये सुपरपावर देशों को सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसे ही रिएक्शन होते रहे तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

पेरिस में हुए हमले पर उन्होंने कहा है कि ये हमला एक्शन का रिएक्शन है। अमरीका को समझना होगा कि जब उसके बम गिरते हैं, तो गरीबों की बस्ती उजड़ती है। सुपरपॉवर्स को यह बात समझ लेनी चाहिए। यही नहीं आजम खान ने पेरिस को नाच-गाने और शराब का शहर बताया।

आजम ने कहा कि पेरिस में आतंकवादियों ने जो किया वह निहायत गलत है, लेकिन अमेरिका और रूस द्वारा तेल के कुंओं पर कब्जा करने के लिये अरब देशों पर हमले करके बेगुनाहों का कत्लेआम किया जाना भी उतना ही गलत है। उन्होंने कहा कि तेल की भूख की वजह से पश्चिमी देशों ने इराक, लीबिया, सीरिया और अफगानिस्तान को पहले ही बरबाद कर दिया है। पेरिस पर हमले वाकई निंदनीय हैं लेकिन उनकी मीमांसा करने से पहले यह भी देखा जाना चाहिये कि माचिस की पहली तीली किसने जलायी थी। बता दें कि पेरिस में हुए आतंकी हमले में 128 लोगों की मौत हुई है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है।

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending