Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : ‘मुलायम संदेश यात्रा’ का शनिवार से आगाज

Published

on

मुलायम

Loading

मुलायम लखनऊ| उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर शनिवार से ‘मुलायम संदेश यात्रा’ शुरू होगी। समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में ‘मुलायम संदेश यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा दो चरणों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी। यात्रा के पहले चरण की शुरुआत शनिवार दोपहर से होगी। यात्रा को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

दूसरे चरण में 25 सितम्बर को दिल्ली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास से शुरू होकर सीतापुर तक आएगी। सपा उम्मीदवार, जिला कार्यकर्ता और बूथ कार्यकर्ता इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके तहत राज्य सरकार की 29 योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending