Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : मुख्यमंत्री आवास पहुंचे रिक्शा चालक की पल में बदल गई किस्मत

Published

on

Loading

मुख्यमंत्री अखिलेश यादवलखनऊ, धन की देवी लक्ष्मी कब किस पर मेहरबान हो जाएंगी, कहना काफी मुश्किल है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मेहमान को सही समय पर उनके आवास पहुंचाने वाले रिक्शाचालक पर साक्षात धन की देवी मेहरबान हो गईं हैं। मुख्यमंत्री ने रिक्शाचालक को न केवल नया रिक्शा, कुछ सौ रुपये दिए, बल्कि ई-रिक्शा व लोहिया आवास भी देने का वादा किया। रिक्शा चालक मनीराम ने कहा, “लक्ष्मी जी सदा सहाय रहें और मुख्यमंत्री के लिए ढेरों दुआएं दीं।”

दरअसल, मोबाइल बैंकिंग के क्षेत्र में ‘पेटीएम’ का अभिनव प्रयोग करने वाले विजय शेखर शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास जा रहे थे। रास्ते में वह भारी जाम में फंस गए। ऐसा लगा कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाएंगे। वह तत्काल गाड़ी से उतर गए। कुछ दूर पैदल चलने पर उन्हें लगा कि देर हो जाएगी, तब उन्होंने एक रिक्शा किया और उससे सीधे 5, कॉलीदास मार्ग पहुंच गए।

मुख्यमंत्री आवास पर रिक्शा से पहुंचे अजनबी को देखकर सुरक्षाकर्मी भी हतप्रभ थे। लेकिन जब उन्होंने अपना नाम बताया तो उन्हें रिक्शे के साथ ही अंदर प्रवेश मिल गया। फिर क्या था! मनीराम अचानक मुख्यमंत्री तक पहुंच गया।

इस बात की जानकारी मिलने पर बाहर निकले अखिलेश यादव ने रिक्शा चालक से सवाल किया कहां आ गए हो? वह क्षेत्रीय भाषा में बोला, ‘ई साहब लइ कै आएं हैं।’

उसने अपना नाम मनीराम बताया और कहा कि वह कालिदास मार्ग पर रात में रहता है। रिक्शे पर ही सोता है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के जंगलाट गांव के निवासी व अनुसूचित जाति के मनीराम ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि मार्टिनपुरवा के किसी व्यक्ति से 40 रुपये प्रतिदिन के किराये पर उसने रिक्शा ले रखा है।

बात करते-करते मनीराम रिक्शे पर सवार हो गया और मुड़कर जाने लगा, तब मुख्यमंत्री ने उसे रोका और सचिव प्रांजल यादव को उसे नया रिक्शा दिलाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने उसके बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने व लोहिया आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के सचिव प्रांजल यादव के मुताबिक, मनीराम को ई-रिक्शा उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिक्शा चालकों को ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending