Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : मथुरा में मंदिर के पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,मथुरा जिले,पुजारी,गिरफ्तार,पुजारी भगवानदास,ग्रामीण मनोहर

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंदिर के पुजारी और एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि के मगोरा थाना क्षेत्र के नगला गांव में मंदिर के पुजारी भगवानदास और गांव के ही रहने वाले मनोहर से आरोपी योगेश की पुरानी रंजिश थी। उसने बदला लेने के लिए सोमवार देर दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जब दोनों सो रहे थे। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक पुजारी की उम्र 52 थी और ग्रामीण मनोहर 45 साल का था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending