Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष की तलाश शुरू

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,भारतीय जनता पार्टी,प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह,राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त,राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने के बाद नई अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। इस पद के संभावितों में करीब छह नाम सामने आए हैं।

कानपुर की कमलावती सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने भोपाल में आठ मई से प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने का कहा है। नई प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक संगठन के दोनों पदों का दायित्व कमलावती सिंह पर रहेगा। सूत्रों के अनुसार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें चित्रकूट की रंजना उपाध्याय के साथ राखी त्यागी भी हैं। मौजूदा समय में दोनों प्रदेश महामंत्री पद पर आसीन है।

भाजपा सहमीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल व महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपने की पैरोकारी भी हो रही है। साथ ही उपाध्यक्ष अनीता रावत व निर्मला द्विवेदी और बनारस की मीना चौबे का नाम भी लिया जा रहा है। इस बीच महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक और बदलाव करते हुए मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा़ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि गाजियाबाद में 10 मई से प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दी जाएगी।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending