Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : बक्से में महिला का शव मिला

Published

on

Loading

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कांग्रेस कार्यालय के पास एक बक्से में एक महिला का शव बरामद किया गया। बक्से में बाहर से ताला बंद था। महिला की हत्या की गयी थी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को कोतवाली स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हॉल के पास एक मिठाई दुकानदार के कर्मचारी को टीन का एक बड़ा बक्सा देखा। बक्से में बाहर से ताला बंद था। दुकानदार ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्से का ताला खोला तो उसमें एक महिला का शव पड़ा था। महिला की उम्र 40 वर्षीय बताई जा रही है। छानबीन के लिए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। महिला का पूरा शरीर अकड़ा हुआ था। गले और पेट में जले के निशान पाया गया है। मृत महिला लाल रंग की कुर्ती और मेहंदी रंग की सलवार पहने हुई थी। छानबीन कर पुलिस ने छानबीन महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending