Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : तिलक समारोह में गोलियां चलीं, 3 बच्चे घायल

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,लखीमपुर खीरी,अस्पताल,ट्रॉमा सेंटर

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लखीमपुर खीरी पुलिस के अनुसार, धौरहा के बुचवा गांव में शनिवार रात एक तिलक समारोह चल रहा था। डीजे पर डांस करते समय कुछ लोगों ने रौब दिखावे के लिए हवा में गोलियां चलाईं। बताया गया कि उसी दौरान गोली लगने से तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बाद में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending