Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : घर से निकले दो सगे भाइयों की हत्या

Published

on

रामपुर,उत्तर प्रदेश,सिविल लाइंस,पंजाब नगर,पोस्टमार्टम

Loading

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में दो सगे भाइयों की शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। दोनों की हत्या किसने और क्यों की फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने कहा कि सिविल लाइंस के पंजाब नगर गांव में राशिद अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि शनिवार की रात राशिद के दो बेटे 11 साल का जाहिद और 9 साल का आबिद घर से निकले थे। इसके बाद दोनों भाई गायब हो गए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनको तलाशना शुरू किया पर कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह जंगल में दोनों का खून से लथपथ शव मिला। दोनों की चाकूओं से गोदकर हत्या की गयी थी। दो किशोरों की हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि दोनों की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन में लगी है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending