Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल से मिले अमर सिंह

Published

on

Loading

उप्र : गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल से मिले अमर सिंह

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही कवायद के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। अमर सिंह सपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं और पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि अमर सिंह इन्हीं मुद्दों को लेकर शिवपाल से मिलने आए थे।

मुलाकात के बाद हालांकि अमर सिंह ने कहा, “मैं पार्टी का महासचिव हूं और शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था।”

अमर सिंह की शिवपाल से मुलाकात को विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों के साथ पार्टी के गठबंधन की संभावनाओं से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में लगातार बयान दे रहे हैं। वहीं शिवपाल भी समाजवादी विचारधारा के लोगों को एक साथ लाने के पक्ष में हैं।

हालांकि गठबंधन को लेकर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पहले ही साफ इनकार कर चुके हैं। वह गठबंधन के बजाय दूसरे दलों का सपा में विलय पर जोर दे रहे हैं, फिर भी कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सपा को 303, कांग्रेस को 78 और रालोद को 22 सीटें देने का फॉर्मूला तैयार किया गया है। इसके अलावा, बहुमत आने पर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के हिस्से में जाएगा।

रालोद की ओर से अभी तक गठबंधन के लिए बातचीत नहीं होने की बात कही जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने हालांकि इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि अभी यह सिर्फ चर्चा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इस तरह की कोई सूचना हमारे पास नहीं आई है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending