Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : कोहरे से यातायात प्रभावित, सर्दी बढ़ी

Published

on

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरे का भी प्रकोप बढ़ेगा। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में खासतौर से कोहरे का असर ज्यादा देखा जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 7.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का आठ डिग्री सेल्सियस और झांसी का नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में घने कोहरे की वजह से करीब 12 से अधिक रेलगाड़ियां अपने नियत समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बेगमपुरा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नौचंडी एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित एक दर्जन रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending