Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र की बदहाली के लिए सपा और भाजपा जिम्मेदार : मायावती

Published

on

Loading

mayawatiसहारनपुर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यहां शनिवार को समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने जहां सपा सरकार पर बसपा की योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाया तो वहीं सपा के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार को उप्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। मायावती ने कहा कि इनको अपने विरोधियों पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। खुद तो शीशे के घर में रहते हैं, लेकिन दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने बड़े-बड़े बिजनेसमैन और धनवानों को और मालामाल बना दिया है। धनबल के सहारे केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश में सत्ता में आना चाहती है। केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की योजना बना रही है। इसमें सपा और कांग्रेस भी साथ दे रही है।’’

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला जनता का ध्यान बांटने के लिए लिया गया।

सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी का हारना तय है। जनता बासपा को जिताने का मन बना चुकी है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending