Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : लखनऊ में 24 अक्टूबर को सत्याग्रह करेगा कर्मचारी महासंघ

Published

on

Loading

त्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघलखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी संगठन सरकार पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ (अजय सिंह गुट) ने राज्यकर्मियों की समस्याओं को लेकर 24 अक्तू बर से विधान भवन पर दो दिन का सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक, लिपिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग महासंघ लगातार कर रहा है, लेकिन सरकार उसे गंभीरता से नहीं ले रही।

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड पे 2800 रुपये करने के साथ-साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का ग्रेड पे 2400 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का ग्रेड पे 1900 रुपये करने की मांग पर संगठन की शासन स्तर पर वार्ताएं भी हो चुकी हैं और सहमति भी बन चुकी है, लेकिन शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया है।

सिंह ने कहा कि इसी प्रकार से आगनबाड़ी, आशा बहू, रसोइया को न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन दिए जाने की मांग पर सरकार टालमटोल कर रही है। लिहाजा संगठन ने दो दिनों के सत्याग्रह का निर्णय किया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending