अन्तर्राष्ट्रीय
उत्तर कोरिया मसले के हल के लिए सभी राजनयिक विकल्पों के प्रयोग पर सहमति
सियोल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिकों ने यहां बुधवार को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के परीक्षण के बाद उत्पन्न खतरों पर चर्चा की और मसले के समाधान के लिए सभी संभावित राजनयिक विकल्पों के इस्तेमाल पर सहमति जताई।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक, इस त्रिपक्षीय बैठक की समाप्ति के बाद दक्षिण कोरिया के उप विदेश मंत्री लिम सुंग-नाम ने अपने जापानी समकक्ष शिंसुका सुगियामा और अमेरिका के उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
संवाददाता सम्मेलन में लिन ने कहा कि बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा की गई और इस बात पर सहमति बनी कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को खत्म कराने के लिए सभी संभावित शांतिपूर्ण तरीकों पर अमल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने यह भी तय किया कि तीनों देश उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध और संवाद के जरिए दबाव बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे।
अमेरिका के उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवन ने भी लिम की बातों का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका, उत्तर कोरिया के परमाणु मसले के हल के लिए राजनयिक तौर-तरीकों को लेकर प्रतिबद्ध है। उसका मकसद उत्तर कोरिया को वार्ता की मेज तक लाना है।’
इससे पहले सुलिवन ने बुधवार को यहां आने के बाद एक बयान जारी कर भी कहा था कि त्रिपक्षीय वार्ता का उद्देश्य उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न हथियार खतरे से निपटने के लिए ‘कूटनीतिक प्रयास’ को बढ़ाना है।
सुलिवन ने मंगलवार को टोक्यो में कहा था कि वाशिंगटन ने दोनों देशों की बीच तनाव के बावजूद उत्तर कोरिया से सीधे बातचीत की संभावना को खारिज नहीं किया है। सुलिवन ने यहां अपने जापानी समकक्ष के साथ मुलाकात की थी।
उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल और परमाणु परीक्षण से कोरियाई महाद्वीप में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान वाशिंगटन और प्योंगयांग लगातार एक-दूसरे को धमका रहे हैं।
इस त्रिपक्षीय बैठक के अलावा, दक्षिण कोरिया के उप विदेश मंत्री अपने जापानी व अमेरिकी समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
अमेरिका के उप विदेश मंत्री सुलिवन और दक्षिण कोरिया के उप विदेश मंत्री लिम के बीच वार्ता का उद्देश्य ट्रंप के 7 और 8 नवंबर को दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान तैयारियों पर विचार करना है। यह अमेरिका के किसी राष्ट्रपति का इस देश में गत 25 वर्ष के अंतराल के बाद पहला आधिकारिक दौरा है।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक23 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस