Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘उत्तर कोरिया किसी भी समय दाग सकता है परमाणु मिसाइल’

Published

on

Loading

लंदन| ब्रिटेन में उत्तर कोरिया के राजदूत ह्युआन हक-बोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया के पास किसी भी समय परमाणु मिसाइल दागने की क्षमता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ह्युआना द्वारा ब्रिटेन के स्काई न्यूज को दिए साक्षात्कार के हवाले से कहा, “हम केवल बोलते नहीं हैं। परमाणु हमलों का अधिकार केवल अमेरिका के पास ही नहीं है।” यह पूछे जाने पर कि उत्तर कोरिया के पास क्या परमाणु मिसाइल दागने की क्षमता है पर उन्होंने कहा, “हां, किसी भी समय।”

राजदूत ने कहा, “हम तैयार हैं। यही कारण है कि मैं कह रहा हूं कि यदि कोरिया प्रायद्वीप पर कोई भी हमला हुआ, तो परमाणु युद्ध अवश्वयंभावी है।” उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका हमपर हमला करता है, तो हमें उसका जवाब देना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हम पारंपरिक युद्ध का पारंपरिक युद्ध से जवाब देने के लिए तैयार हैं और अगर परमाणु हमला किया गया, तो हम पलटकर परमाणु हमले के लिए भी तैयार हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर कोरिया पहले परमाणु हमला करेगा, राजदूत ने कहा, “हम शांति पसंद लोग हैं। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हमें युद्ध से डर भी नहीं है। यह सरकार की नीति है।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending