Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तरी, तटीय कर्नाटक में भीषण गर्मी का प्रकोप

Published

on

बेंगलुरू,कनार्टक,भीषण गर्मी,45 डिग्री सेल्सियस,मौसम विभाग,राजधानी

Loading

बेंगलुरू | कनार्टक के उत्तरी और तटीय क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कालाबुरागी और बीदर जिले सर्वाधिक प्रभावित जिले रहे। सामान्य रूप से साल के इन दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। यहां बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बेंगलुरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां तापमान कुछ डिग्री बढ़ सकता है। तटीय, दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गरज के छींटे पड़ सकते हैं।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending