Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘इशकजादे’ अर्जुन के ट्विटर पर 15 लाख फॉलोअर्स

Published

on

Loading

मुंबई| ‘इशकजादे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘तेवर’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के बाद प्रशंसकों के साथ एक सेल्फी साझा की। अर्जुन (30) ने ट्विटर पर लिखा, “15 लाख फॉलोअर्स के लिए सेल्फी तो बनती है! दुर्घटना से देर भली है। वैसे मेरी फिल्म ‘की एंड का’ आने वाली है।”

‘इशकजादे’ (2012) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह इसके जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के संपर्क में रहते हैं।

अर्जुन आगे आर. बाल्की की रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ में करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। यह 2016 में रिलीज होगी। उनकी पिछली फिल्म ‘तेवर’ थी, जो असफल रही थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending