Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इतालवी सरकार ने पेश किया भ्रष्टाचार-रोधी विधेयक

Published

on

Loading

रोम| इतालवी सरकार ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए शुक्रवार को सख्त नियमों वाला विधेयक पेश किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विधेयक में भ्रष्टाचार संबंधी अपराधों के लिए कड़े दंड का प्रावधान भी किया गया है। विधेयक के तहत अपराध में दोषी पाए जाने पर न्यूनतम सजा चार से छह साल और अधिकतम सजा आठ से 10 साल कैद है।

भ्रष्टाचार अपराधों पर कानून की सीमाओं का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में आपराधिक भ्रष्टाचार प्राय: कई सालों बाद प्रकाश में आ पाते हैं। हजारों कानूनी मामले सजा सुनाए जाने से पहले ही स्थगित हो जाते हैं।

प्रधानमंत्री मेट्टिओ रेंजी ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद प्रेस सम्मेलन में विधेयक पेश करते हुए कहा, “जरूरत पड़ने पर हम संसद में विश्वास मत के लिए भी तैयार हैं। हम इसे जल्द पारित करना चाहते हैं।”

कुछ दिनों पूर्व दो साल पुरानी जांच रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें रोम में अपराध और राजनीतिक जगत के बीच मजबूत संबंध होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम पेश करने का कदम उठाया।

जांच में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और रोम के पूर्व मेयर गियानी अलेमानो सहित 100 अधिक लोगों से पूछताछ की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending