Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आस्ट्रेलिया के जंगलों में आग

Published

on

Loading

 

एडिलेड| एडिलेड के जंगलों में आग लगने से 26 घर जल गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए  ‘एडिलेड नाउ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण आस्ट्रेलिया राज्य की सरकार के प्रमुख जे वीथेरिल ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि आग में 41 घर जल गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 29 लोग, मुख्य रूप से दमकलकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 37 परिवारों को आस्थाई निवास उपलब्ध कराए गए हैं।

वीथेरिल ने बताया कि आग लगातार जल रही है, जिससे खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया, “आग लगने के स्थान के आसपास बहुत सी जगहों पर आग भड़क रही है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending