Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एडिलेड टेस्ट : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

Loading

एडिलेड| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए टेस्ट इतिहास के पहले दिन-रात के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टेस्ट क्रिकेट के 138 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई मैच कृत्रिम रोशनी में खेला जाएगा। यह घटना 1979 की उस ऐतिहासिक घटना की ही तरह क्रांतिकारी साबित हो सकती है, जब पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट दुधिया रोशनी में खेला गया था।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : जोए बर्न्‍स, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शान मार्श, एडम वोग्स, मिशेल मार्श, पीटर नेविल, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, जोश हाजलेवुड और नाथन लॉयन।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुपटिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), बीजे वॉटलिंग, मिशेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending