Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आसियान 2050 तक चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मलेशियाई प्रधानमंत्री

Published

on

Loading

बीजिंग। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान) वर्ष 2050 तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

नजीब ने आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की 48वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ विशेषज्ञों का यहां तक अनुमान है कि हम आने वाले 15 वर्षो में ही यानी 2030 तक ही यूरोपीय संघ (ईयू), अमेरिका और चीन के बाद चौथा सबसे बड़ा बाजार बन सकते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान के पास भारत और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी श्रम शक्ति है और इसलिए आसियान एशिया में स्वयं को तीसरी सबसे बड़ी ताकत के रूप में देख सकता है।

कई प्रसिद्ध संस्थानों की रपटों और कुछ विशेषज्ञों की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए नजीब ने कहा कि आसियान के पास कई उम्दा अवसर हैं और इसने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। ऐसे में आसियान को वैश्विक परिदृश्य में अधिक आकर्षक भूमिका निभानी चाहिए।

नजीब ने कहा कि नवंबर में होने वाले 27वें आसियान शिखर सम्मेलन में आसियान समुदाय विजन 2025 अंगीकार किया जाएगा और आसियान के लिए एकल समुदाय की स्थापना दिसंबर के अंत तक की जाएगी।

उन्होंने कहा, “एक समुदाय होने का तात्पर्य विकास एजेंडे पर उचित जोर देना भी है। आसियान के सभी 10 सदस्य देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर व्याप्त अंतर को कम करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “जब हम एक एकीकृत आसियान के निर्माण की बात करते हैं तो यह आवश्यक हो जाता है कि हमारी नीतियों में सभी को साथ लेकर चलने और निरंतरता का भाव हो।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending