Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आरोपों के खिलाफ आईपीएस अधिकारी ने दिए साक्ष्‍य

Published

on

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर, डॉ नूतन ठाकुर, सीओ, गोमतीनगर सत्यसेन यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति, जरीना उस्मानी, सदस्य अशोक पाण्डेय, अशोक खेमका, संजीव चतुर्वेदी

Loading

लखनऊ। निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और उनकी सामाजिक कार्यकर्ता पत्‍नी डॉ नूतन ठाकुर ने उनके खिलाफ गाजियाबाद की एक महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के मामले में स्वयं सीओ, गोमतीनगर सत्यसेन यादव के कार्यालय में जा कर 11 पृष्ठ का प्रार्थनापत्र सौंपा। प्रार्थनापत्र में उन्होंने कई तर्कों और तथ्यों के आधार पर यह बताया कि उनके खिलाफ पंजीकृत मुक़दमा पूरी तरह झूठा है और एक बड़े षडयंत्र के तहत लिखाया गया है। उन्होंने इस षडयंत्र के पीछे खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, सदस्य अशोक पाण्डेय और कुछ पुलिसवालों का हाथ बताया और कहा कि इस महिला का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री प्रजापति के खिलाफ मेरी पत्‍नी डॉ नूतन ठाकुर के लोकायुक्त परिवाद के बाद यह शुरू हुआ और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा दी गयी धमकी सार्वजनिक करने के बाद इसमें अचानक तेजी आई।

उन्होंने कहा कि महिला की फर्जी कहानी में अब तक यह भी नहीं बताया गया कि डॉ नूतन गाजियाबाद कब गयी थी, उस महिला से मुलाकात कब और कहाँ हुई, किस कथित नेता के माध्यम से हुई, उस महिला ने नौकरी दिलाने की बात इतनी आसानी से क्यों स्वीकार कर ली आदि। उन्होंने महिला के पति के समाजवादी पार्टी का सक्रीय सदस्य होने और श्री प्रजापति के ख़ास माने जाने वाले विकास वर्मा के लगातार संपर्क में रहने की बात कही।

उन्होंने रामराज कुशवाहा, एसएसआई, गोमतीनगर द्वारा 21 मई 2015 को सीजेएम कोर्ट लखनऊ में प्रेषित आख्या का उल्लेख किया जिसमे कहा गया है कि महिला के दोनों मोबाइल नंबर का 31 दिसंबर 2014 को गोमतीनगर क्षेत्र में कहीं भी लोकेशन नहीं पाया गया बल्कि उससे दस किलोमीटर दूर नाका हिंडोला अथवा चारबाग में ही लोकेशन मिला और श्री ठाकुर द्वारा जबरदस्ती अकेला पा कर सम्बन्ध बनाने की बात को असत्य और मनगढ़ंत बताया था।

अशोक खेमका व संजीव चतुर्वेदी ने दिया नैतिक समर्थन 

देश के दो प्रख्यात ब्यूरोक्रेट हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका, और वर्तमान में एम्स में कार्यरत आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने फोन पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर से वार्ता की। उन्होंने श्री ठाकुर से कहा कि वे सत्य की इस लड़ाई में हृदय से पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है इस मामले में वे सही पाए जायेंगे। ठाकुर ने कहा कि इन अफसरों  की हौसला अफजाई से उन्हें न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मानसिक संबल मिला है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending