Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप उम्मीदवार की पत्नी का भाजपा विधायक पर अफवाहें फैलाने का आरोप

Published

on

Loading

आप उम्मीदवार की पत्नी का भाजपा विधायक पर अफवाहें फैलाने का आरोपपणजी | गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोलू वेलिप की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है।

पीड़िता ने पोंडा पुलिस स्टेशन में रविवार को उद्योग मंत्री महादेव नाइक के एक वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए उनसे अपशब्द कहने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने कहा कि नाइक ने उन पर आरोप लगाया कि वह अपने पति के लिए वोट मांगने के लिए घर-घर जाती हैं और लोगों के पैरों पर गिरकर उनसे वोट मांगती हैं और बदले में उनके लिए वे जो भी चाहें करने का प्रस्ताव देती हैं।

मोलू वेलिप की पत्नी द्वारा दिए गए वीडियो में नाइक कहते सुनाई दे रहे हैं, “(पार्टी कार्यकर्ता) पूनम सावंत ने आज मुझे बताया कि आप उम्मीदवार की पत्नी कह रही हैं कि ‘मैं आपके पैर छूती हूं, आप मुझे वोट दें’ लेकिन ऐसा हरगिज न करें। उसके अलावा भी वह कई अन्य तरीकों से वोट मांग रही हैं, लेकिन मैं उस सब मैं नहीं पड़ना चाहता।”

नाइक ने इन आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया, वहीं उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि शिकायतकर्ता ने मंत्री के शब्दों का गलत अर्थ निकाला है।

नाइक के एक करीबी सूत्र ने कहा, “मंत्री की बातों का यह अर्थ हरगिज नहीं था। वह केवल यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि शिकायतकर्ता और उनके पति दोनों चुनाव के लिए बढ़-चढ़ कर प्रचार कर रहे हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending