Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आज कोर्ट में बयान देंगें सलमान

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान पर 2002 के हिट एंड रन मामले में सभी गवाहों की बयानबाजी के बाद अब खुद सलमान के पेश होने का समय आ गया है। सलमान आज अपना बयान जज के सामने देंगे। सलमान के इस मामले में अभी तक कोर्ट में करीब 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हो चुके है।

सलमान खान ने बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट से तीन हफ्ते का और समय मांगा था जिस मांग को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था। इस केस का ट्रायल अपने फाइनल स्टेज पर है इसलिए सलमान को इस मामले में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

जैसा की सब जानते है कि 28 सितंबर 2002 को सलमान खान की गाड़ी से हुई टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई थी और 4 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सभी गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। और अब खुद सलमान की बारी है।

इसी साल 12 मार्च को हिट एंड रन मामले में सुनवाई के दौरान एक जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल पर सलमान खान को नहीं देखा। साथ ही यह भी कहा कि सलमान उस वक्त अपने घर पर मौजूद थे जो कि वहां से कुछ ही दूर मौजूद है। तो अब सलमान से पूछ ताछ में यह प्रश्न उठाया जा सकता है की आखिर फिर वो उस रात कहाँ थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending