Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : सनराइजर्स को जीत के लिए 158 रनों की दरकार 

Published

on

मुंबई,मुंबई-इंडियंस,वानखेड़े-स्टेडियम,आईपीएल,सनराइजर्स-हैदराबाद,पार्थिव-पटेल

Loading

मुंबई | मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 158 रनों की चुनौती पेश की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए मुंबई ने लेंडिल सिमंस (51) और कीरन पोलार्ड (33) के बल पर निर्धारित 20 ओवरो में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए।

सिमंस ने पार्थिव पटेल (17) के साथ पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर मुंबई को स्थिर शुरुआत दी। डेल स्टेन और प्रवीण कुमार ने हालांकि लगातार दो ओवरों (छठे और सातवें) क्रमश: पटेल और उन्मुक्त चंद (5) के विकेट चटका दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (24) ने सिमंस के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। स्टेन ने सिमंस को क्लीन बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। सिमंस ने 42 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

13 ओवरों में तीन विकेट पर 104 रन बना चुकी मुंबई की टीम हालांकि आखिरी के सात ओवरों में 53 रन जोड़ सकी और पांच विकेट गंवाए। इस बीच पोलार्ड ही कुछ संघर्ष कर सके। 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाने वाले पोलार्ड को भुवनेश्वर कुमार ने 149 के कुल योग पर क्लीन बोल्ड किया। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। स्टेन और प्रवीण कुमार को दो-दो विकेट मिले।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending