मुख्य समाचार
आईपीएल-8 : प्लेऑफ रॉयल चैलेंजर्स के बीच 188 रनों की दूरी
बेंगलुरू | सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (69) की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 55वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है। दोनों ही टीमों का आईपीएल-8 में यह आखिरी लीग मुकाबला है तथा रॉयल चैलेंजर्स को प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए 188 रनों की बाधा पार करनी होगी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। डी कॉक ने 39 गेंदों की अपनी तेज-तर्रार पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने भी 43 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मिशेल स्टार्क और अशोक डिंडा ने कसी हुई गेंदबाजी के साथ शुरुआत की और शुरुआती दो ओवरों में डेयरडेविल्स केवल पांच रन जोड़ सके। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने हर्षल पटेल को आक्रमण पर लगाया और यहां से डेयरडेविल्स ने तेजी से रन जुटाने शुरू किए।
डी कॉक और श्रेयष अय्यर (20) की सलामी जोड़ी ने पहले 6.2 ओवरों में 55 रन जोड़े। हर्षल ने यहां अय्यर को क्रिस गेल के हाथों कैच कराकर डेयरडेविल्स को पहला झटका दिया। अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ड्यूमिनी ने डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए मजबूत आधार तय कर दिया। डी कॉक को 12वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह (11) एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। केदार जाधव बिना खाता खोले जबकि एंजेलो मैथ्यूज केवल एक रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यूज को चहल ने रन आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से हर्षल और चहल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात