मुख्य समाचार
आईपीएल-8 : कोटला में आज डेयरडेविल्स को चुनौती देंगे किंग्स इलेवन
नई दिल्ली| दिल्ली डेयरडेविल्स टीम शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में किंग्स इलेवन के खिलाफ आईपीएल-8 का अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। घरेलू मैदान टीमों के लिए जहां पसंदीदा हुआ करता है, वहीं आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की किस्मत जैसे उसके घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रूठी हुई है।
डेयरडेविल्स अपने घरेलू मैदान पर पिछले 11 मैचों में मात्र एक मैच जीत सके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोटला में पिछला मैच तो डेयरडेविल्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 में उनके न्यूनतम स्कोर 95 रन पर समेटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 10 विकेट से करारी मात दी। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स जहां अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचे गए, वहीं डेयरडेविल्स सात मैचों से छह अंक हासिल कर आठ टीमों की तालिका में छठे पायदान पर खिसक गया।
युवराज सिंह पर सर्वाधिक खर्च करने और टीम में बड़ा उलटफेर करने के बावजूद डेयरडेविल्स इस संस्करण में भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। गेंदबाजों में अमित मिश्रा और इमरान ताहिर के अलावा सभी बेहद सामान्य रहे हैं। अपने स्टार गेंदबाज जहीर खान की अनुपलब्धता का टीम को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। हालांकि अगले मैच में डेयरडेविल्स की विपक्षी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की स्थिति उनसे भी खराब है। सात मैचों में चार अंक हासिल कर किंग्स इलेवन इस समय अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं। डेयरडेविल्स के पक्ष में एक और तथ्य यह है कि आईपीएल-8 में इससे पहले वे किंग्स इलेवन को हरा चुके हैं तथा यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच होगा।
टीमें (संभावित) :
दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी, एल्बी मोर्कल, क्विंटन डी कॉक, जहीर खान, चिदंबरम गौतम, ट्रेविस हेड, इमरान ताहिर, श्रेयष अय्यर, केदार जाधव, के. के. जियास, डोमनिक जोसफ, शाबाज नदीम, गुरिंदर संधू, मार्कस स्टोइनिस, सौरभ तिवारी, जयदेव उनादकत, जयंत यादव, श्रीकर भरत।
किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, थिसारा परेरा, गुरकीरत सिंह मान, करणवीर सिंह, मनन वोहरा, परविंदर अवाना, रिषि धवन, ब्यूरॉन हेंड्रिक्स, शार्दुल ठाकुर, शॉन मार्श, शिवम शर्मा, निखिल नाइक, योगेश गोलवलकर।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस